फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: हमेशा लड़के ही गलत नहीं होते...प्यार में धोखा खाए आशिक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी

Tue, 13 Jun 2023 11:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के महमूरगंज स्थित आधार कार्ड बनाने वाली निजी कंपनी के कार्यालय में काम करने वाले ईश्वरगंगी निवासी सत्यम सागर चौरसिया ने जहर खाकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपने ट्विटर हैंडल पर चार पेज का सुसाइड नोट भी साझा किया।
विज्ञापन
सत्यम सागर चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमेशा लड़के ही गलत नहीं होते हैं...यह सुसाइड नोट ट्विटर पर साझा करते हुए सत्यम सागर चौरसिया( 28 ) ने वाराणसी के महमूरगंज स्थित आधार कार्ड बनाने वाली निजी कंपनी के कार्यालय में विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में अपनी महिला मित्र, उसके पिता और दीदी-जीजा को जिम्मेदार ठहराते हुए कठोर सजा की मांग भी की है ताकि फिर कोई लड़की किसी लड़के की भावनाओं से खिलवाड़ न कर सके। सत्यम शादी टूटने से आहत था। रविवार की देर रात मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार हुआ। फिलहाल सत्यम के पिता ने सिगरा थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


जैतपुरा थाना अंतर्गत ईश्वरगंगी निवासी सत्यम सागर चौरसिया सिगरा थाना अंतर्गत महमूरगंज स्थित आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी में काम करता था। चेतगंज की रहने वाली युवती से पिछले 10 वर्ष से प्रेम करता था। शनिवार शाम लगभग पांच बजे सत्यम ने अपने कार्यालय में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया।

चार पेज के सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी

इससे पहले उसने अपने ट्विटर हैंडल पर चार पेज का सुसाइड नोट भी साझा करते हुए महिला मित्र, उसके पिता, दीदी-जीजा को आरोपी बताते हुए पुलिस, प्रशासन और सत्या फाउंडेशन के सचिव चेतन उपाध्याय से कार्रवाई की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: ससुर और दामाद के बीच झगड़ा हुआ, साले की हत्या कर जीजा ने खुद का उड़ाया भेजा

विज्ञापन
Trending Videos

तबीयत बिगड़ने के बाद सत्यम को बीएचयू स्थित इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को सत्यम ने दम तोड़ दिया। रविवार को अपराह्न बाद पोस्टमार्टम हुआ, फिर सत्यम का शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनोंं ने मणिकर्णिका घाट पर रविवार की देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया। नगर निगम चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह के अनुसार, घटना की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई।

तहरीर मिलने पर करेंगे कार्रवाई

युवक के पिता और अन्य रिश्तेदारों से बातचीत की गई है, लेकिन किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि यदि तहरीर मिलती है तो महिला मित्र समेत अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सत्या फाउंडेशन के सचिव चेतन उपाध्याय ने बताया कि सत्यम सागर चौरसिया के परिजनों को न्याय जरूर दिलाया जाएगा। कई विधि विशेषज्ञों से इस प्रकरण पर वार्ता हुई है।
विज्ञापन

सत्यम ने परिजनों से मांगी माफी

सत्यम सागर चौरसिया  ने सुसाइड नोट में लिखा कि युवती के साथ उसका 10 वर्ष का गहरा रिश्ता था और इसको सिद्ध करने के लिए उसके मोबाइल में लंबी-लंबी चैट और तमाम फोटो के रूप में ढेरों सबूत पुलिस को जांच में मिल जाएंगे। सत्यम ने इस सुसाइड नोट में अपने माता-पिता और शादीशुदा दो बहनों से माफी मांगी। अपने सभी मित्रों, रिश्तेदारों और ऑफिस के बॉस से माफी मांगी। अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने वाली दो बच्चियों से माफी मांगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें