बनारस के नागरिक समाज के बैनर तले एसीपी भेलूपुर को दिए ज्ञापन में कहा कि घटना के विरोध में धरना देने वाले छात्र-छात्राओं पर प्रशासन की मौजूदगी में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
आईआईटी बीएचयू में छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में धरना देने के दौरान मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज न होने का मुद्दा नागरिक समाज ने उठाया है। एसीपी भेलूपुर को ज्ञापन देकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बनारस के नागरिक समाज के बैनर तले एसीपी भेलूपुर को दिए ज्ञापन में कहा कि घटना के विरोध में धरना देने वाले छात्र-छात्राओं पर प्रशासन की मौजूदगी में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस दौरान आरडी सिंह, अनूप श्रमिक, विभा आदि ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बड़े आंदोलन की चेतावनी
बीएचयू के पूर्व छात्रनेताओं और छात्र संगठनों ने मंगलवार को बैठक कर पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि इसके पहले भी वर्ष 2017 में भी ऐसी ही घटना हुई थी जिसको 6 वर्ष बीतने के बाद भी अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर चिंता जाहिर कर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन का आह्वान किया है। बैठक में पूर्व सांसद राजेश मिश्र, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।