डेढ़ साल पूर्व 29 जून को नई दिल्ली में एनआईए ने वायस आफ हिंद माड्यूल केस में छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही बासित कलाम सिद्दीकी एनआईए के रडार पर था। विवेचना में कड़ी से कड़ी जुड़ती गई और एनआईए की टीम बनारस आ धमकी।
वायस आफ हिंद माड्यूल में युवाओं को भर्ती कराने में बासित लगा हुआ था। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार बासित कलाम सिद्दीकी अपने परिवार में भी किसी से अधिक बातचीत नहीं करता था।
आईएसआईएस इंजीनियरिंग और मेधावी छात्रों को अपना मोहरा बना रहा है। विशेष समुदाय के नवयुवक उसके टारगेट पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के अनुसार बासित कलाम सिद्दीकी भी आईएसआईएस के जाल में फंस गया। अफगानी युवती से नजदीकियां और गैर इस्लामिक लोगों से नफरत का जाल आईएसआईएस ने ही बुना।