ट्रेनों में शुरू हो रही है पेंट्रीकार की सुविधा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रा के दौरान वह गर्मागर्म खाने का आनंद ले सकेंगे। आईआरसीटीसी के माध्यम से यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी। अब तक यात्रियों को पैक्ड फूड ही मिल पा रहा था। ट्रेनों में कोरोना काल से बंद पेंट्रीकार में पके हुए भोजन की सुविधा 15 फरवरी से मिलने लगेगी।
पहले से निर्धारित पेंट्रीकार की सुविधा वाली सभी ट्रेनों में गर्मागर्म भोजन यात्रियों को परोसा जाएगा। वाराणसी कैंट और बनारस से संचालित होने वाली चार ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा शुरू की जा रही है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, काशी महाकाल एक्सप्रेस और महामना एक्सप्रेस के यात्रियों को अब ट्रेन के अंदर ही बना हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं वाराणसी से गुजरने वाली ताप्तीगंगा, निलांचल, पंजाब मेल जैसी ट्रेनों के अलावा भी अन्य ट्रेनों में यह सेवा शुरू होगी।
यात्री सुविधाएं बहाल कर रहा रेलवे
कोरोना महामारी के चलते ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा बंद कर दी गई थी। यात्रियों को सिर्फ पैक्ड फूड ही उपलब्ध कराया जा रहा था।