ट्रैफिक ब्लॉक होने की वजह से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और कैंसिल किया है। वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस आज से छह जून तक कैंसिल की गई है, जबकि कई अन्य ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है।
ट्रैफिक ब्लॉक होने की वजह से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और कैंसिल किया है। अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस एक से छह जून तक कैंसिल की गई है, जबकि कई अन्य ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है। एडीआरएम लालजी चौधरी के मुताबिक उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के खेतासराय स्टेशन पर रेल लाइन संबंधित काम के चलते एक से सात जून तक ट्रेनों का संचालन कार्य प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 14235 वाराणसी-बरेली और ट्रेन 14236 बरेली-वाराणसी निरस्त रहेगी। 13307 धनबाद-फि रोजपुर किसान एक्सप्रेस बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ परिवर्तित मार्ग बाबातपुर, खालिसपुर, जलालगंज, जफ राबाद, जौनपुर, खेतासराय, शाहगंज, बिलवई, मालीपुर, अकबरपुर, घुगुसए बिलहर घाट, अयोध्या, बाराबंकी होकर चलेगी।
ट्रेन संख्या 13308 फि रोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग बारास्ता लखनऊ-रायबरेली-प्रतागढ़-वाराणसी से चलेगी। ट्रेन 13151 कोलकाता-जम्मूतवी, ट्रेन 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ मार्ग के बजाय जौनपुर, शाहगंज रूट से चलेगी लेकिन इन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।