फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान निधि की किस्त पाकर खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के किसानों के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। गरीब कल्याण सम्मेलन में जहां जिले के 265844 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान निधि की किस्त भी डीबीटी के माध्यम से भेजी गई, वहीं लंबे समय बाद किश्त पाकर उनके चेहरे खिल उठे। उधर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लोग भी बहुत खुश दिखे। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना।
विज्ञापन

गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में आयोजित कार्यक्रम के साथ ही पीएम का संबोधन सुनने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों और कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में सजीव प्रसारण भी कराया गया। इधर सांस्कृतिक संकुल सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना से 10, राशन कार्ड के 10, प्रधानमंत्री उज्जवला कनेक्शन 10, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अंतर्गत 10 बच्चों को लैपटॉप वितरित किया गया। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10, एनआरएलएम की 20 बीसी सखियों को साड़ी भी बांटा गया। इसके अलावा समारोह में मौजूद अधिकारियों की ओर से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या एवं महापौर मृदुला जायसवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कल्लीपुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल ने किया। विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की पिछले सालों में खेती किसानी की व्यवस्था में परिवर्तन देखने को मिला है। सरकार ने हर खेत तक सिंचाई की व्यवस्था की है। इस मौके पर उप कृषि निदेशक एके सिंह ने किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
-------
पीएम ने लिया काशी का नाम, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सभागार
प्रधानमंत्री देश-विदेश में अपने दौरे, कार्यक्रमों में काशी का नाम लेते रहते हैं। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में गरीब कल्याण सम्मेलन के मुख्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जैसे ही काशी का नाम लिया तो सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट का सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल के उत्पादों की चमक अब काशी में भी पहुंच गई है। कुल्लू की महिलाओं के हाथों के बने जूट का चप्पल सर्दियों में काशी विश्वनाथ धाम के पुजारियों और सुरक्षाकर्मियों के लिए मददगार बनेंगे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री लाइव संबोधन के बाद संकुल परिसर में पीएम किसान सम्मान निधि, स्वनिधि, आवास योजना, स्वयं सहायता समूह की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें