फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: छावनी क्षेत्र में महिला से अभद्रता व कार से टक्कर मार किया घायल, पूर्व आईपीएस के ट्वीट से हरकत में आई पुलिस

Thu, 24 Jun 2021 11:11 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दस दिन बाद वाराणसी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने पुलिस आयुक्त को ट्वीट करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के छावनी क्षेत्र की रहने वाली महिला प्रीति टकसाली ने कार सवार द्वारा टक्कर मारने और अभद्र व्यवहार के ममाले में बृहस्पतिवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि इस मामले को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट किया तब जाकर पुलिस हरकत में आई और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार 13 जून की रात छावनी स्थित बंगला के बाहर कुत्तों को बिस्किट खिला रही थी। इसी दौरान नीले रंग की बिना नंबर की कार आकर रूकी और एक युवक ने गंदे तरीके से बात की। यह देख पति प्रतीक टकसाली ने जब विरोध किया तो वह भाग निकला। इसके बाद बाइक से कार का पीछा किया तो जेपी मेहता रोड पर कार चालक मिला।

पूछताछ शुरू किया तो तब तक नशे में धुत चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पैर में गंभीर चोटें आई। कैंट पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उधर, इस मामले को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने पुलिस आयुक्त को ट्वीट करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें