किसी भी इंडेन के डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां 70 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करके 425 किग्रा एक जंबो सिलिंडर उपयोग में लिया जा सकता है। बाद में 31863 रुपये काटकर 38137 रुपये उपभोक्ता को लौटा दिया जाएगा। गैस का दाम 31863 रुपये है। उन्होंने बताया कि इससे ज्यादा खपत वाले ग्राहकों और जगह की कमी को ध्यान रखते हुए इंडियन ऑयल ने इंडेन जंबो 425 किलो सिलिंडर का निर्माण किया है।
इंडेन जंबो सिलिंडर्स का इस्तेमाल शादी-विवाह समारोह में भी किया जा सकता है, जिससे की सिलिंडर खत्म होने आशंका खत्म हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ईडी ने कुछउपभोक्ताओं को सर्टिफिकेट और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान उप-महाप्रबंधक, प्रयागराज अबिकार पाल, डीजीएम प्लांट संजय त्रिपाठी, सर्वज्ञ श्रीवास्तव, फील्ड ऑफिसर पीयूष कुमार सिंह, सुजीत राय, कुमार अग्रवाल, भृगुनाथ द्विवेदी, मनीष चौबे, अजय मिश्रा, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। उधर, भोजबीर में कुमार फिलिंग स्टेशन पर कार्यकारी निदेशक ने तेल भरो कार जीतो अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर महाप्रबंधक अभियांत्रिकी समरेश कुमार, मुख्य मंडल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, स्वप्निल गर्ग आदि मौजूद रहे।