संदिग्धों पर विशेष नजर रखें, संदेह होने पर उसे तत्काल हिरासत में लें। बिना तहकीकात किए न छोड़ें। सुरक्षा कर्मी अलर्ट रहने के साथ आपात स्थिति में सुरक्षा कर्मी एक-दूसरे का सहयोग करें। हर चेक प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहें, बिना दूसरे साथी को अलर्ट किए चेक प्वाइंट नहीं छोड़ें।
एडीसीपी ने धाम परिसर में लगे सीसीटीवी और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि एक-एक कैमरे दुरुस्त रहे। कैमरे सही ढंग से चल रहे हैं या नहीं, इसकी जांच करते रहे, खराबी मिलने पर तत्काल दुरुस्त कराएं। वहीं शहर के संकटमोचन मंदिर, दुर्गाकुंड सहित कालभैरव आदि मंदिरों में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।