फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने लूट के बाद युवकों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, जांच जारी

Tue, 30 May 2023 09:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार की रात बारह बजे दानगंज पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर दूर हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने लूट के बाद युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। 
 
विज्ञापन
दानगंज में लूट के बाद बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानगंज चोलापुर में अपराध की दुनिया पैर पसार रही है आए दिन क्राइम बढ़ रहे हैं। पुलिस की सुस्ती से थाना क्षेत्र में अपराधियों का हौसला बुलंद है।अधिकतर वारदात पुलिस बूथ पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर ही घटे हैं। सोमवार की रात बारह बजे दानगंज पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर दूर हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने लूट के बाद युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। 

विज्ञापन


संजोग अच्छा रहा कि दोनों की हालत जान खतरे से बाहर है। घटना को लेकर चोलापुर पुलिस ने आसपास के सीसी फुटेज कैमरे को खंगाला है। गंभीर युवकों को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। चोलापुर थाना क्षेत्र के दाऊद पुर गांव के रहने वाले दिनेश यादव और पारस यादव अपनी बाइक से चंदवक की तरफ से रात्रि लौट रहे थे। दानगंज जौनपुर बॉर्डर के पास एक ढाबे पर रुक कर रात्रि चाय पी। चाय पीने के बाद दोनों युवक अपने बाइक से घर को लौट रहे थे।

विज्ञापन

पीछे से नकाबपोश दो बदमाश युवकों ने पीछा किया। दानगंज महमूदपुर बॉर्डर बाईपास पर आने के बाद बदमाशों ने ओवरटेक करके दिनेश यादव और पारस यादव की बाइक रोक ली। इसके बाद दिनेश यादव के सर पर असलहा सटाते हुए मोबाइल और ₹10 हजार लूट लिए। पारस यादव के पास से मोबाइल लेने का प्रयास की जिस पर पारस यादव ने बदमाशों से दो दो हाथ किया और हाथापाई होने लगी। इसमें बदमाशों के द्वारा असलहा निकालकर दिनेश यादव और पारस यादव पर प्राणघातक हमला करते हुए पैर में ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
जिससे लहूलुहान दिनेश यादव और पारस यादव लहूलुहान हो गए। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग निकले किसी प्रकार लोगों ने परिजनों को सूचना दी और मौके पर चोलापुर पुलिस पहुंची। आनन-फानन में दिनेश यादव और पारस यादव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया। दिनेश यादव और पारस यादव को पैर में चोट गोली लगी है


चोलापुर में हुए अपराध की एक महीने की झलकियां 
  • 6 मई चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया मे तांत्रिक रामधनी दुबे की रात्रि में गला रेत कर हत्या हत्यारों का पता नहीं कर पाई चोलापुर पुलिस।
  • 7 मई लश्करपुर खनुआन में पैसे के लेनदेन में सोनू राजभर को मारी गई गोली।
  • 9 मई चंदापुर में घर के बाहर खड़े युवक प्रिंस गौड की बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटी।
  • 24 मई को भीदूर गांव के रिटायर्ड शिक्षक अशोक सिंह के घर 10 लाख की चोरी की घटना चोरों ने अंजाम दिया।
  • 27 मई नियार में मारपीट के बाद पत्थरबाजी कार के शीशे तोड़े गए विवाद के हड़कंप से व्यवसायि  दुकान बंद कर के भागे पुलिस भी पीटी।
  • 27 मई जगदीशपुर में आइसक्रीम विक्रेता पर प्राणघातक हमले दर्जनों को आई चोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें