फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 80 हजार महिलाओं को मिला पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ, 75 फीसदी लाभार्थियों को मिल चुकी है अंतिम किस्त

Fri, 13 May 2022 05:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में 80 हजार महिलाओं के खाते में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक करीब 33.04 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में 80 हजार महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिल चुका है। लक्ष्य के मुताबिक, अब तक 91 फीसदी लाभार्थियों को पहली और दूसरी किस्त मिल चुकी है। 75 फीसदी ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें अंतिम किस्त भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

 
गर्भवती महिलाओं के बेहतर पोषण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत जनवरी 2017 में हुई थी। पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को पोषण सहायता के रूप में तीन किस्तों में 5000 रुपये सरकार द्वारा पंजीकृत खाते में दिए जाते हैं।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में 2017 से अब तक 80,036 महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। सबसे अधिक सेवापुरी ब्लॉक में 7840, आराजीलाइन में 10,290, बड़ागांव में 7132, चिरईगांव में 8532 सहित अन्य ब्लॉकों के साथ ही शहरी क्षेत्र में 14,649 महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि अब तक करीब 33.04 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजे जा चुके हैं। इसमें इस वर्ष अब तक 2.68 करोड़ रुपये शामिल हैं। बड़ागांव निवासी मधुबाला (23) और मीरापुर बसही निवासी रंजना शर्मा (27) ने योजना की सराहना की है। 
विज्ञापन

तीन किस्तों में मिलती है राशि 
एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्य ने बताया कि पहली किस्त 1000 रुपये की होती है जो कि गर्भावस्था के दौरान पहले 150 दिन के अंदर पंजीकरण कराने के बाद मिलती है। दूसरी किस्त दो हजार रुपये गर्भावस्था के 180 दिन के अंदर कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कराने पर दी जाती है। तीसरी किस्त दो हजार रुपये प्रसव के 42 दिन के बाद बच्चे के प्रथम चरण के टीकाकरण पूर्ण होने पर मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें