फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: परिवहन आयुक्त कार्यालय में चपरासी ने फांसी लगाकर दी जान, सुबह पहुंचे लोग तो हुई जानकारी

Fri, 13 May 2022 04:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 परिवहन आयुक्त कार्यालय का मुख्य दरवाजा शुक्रवार सुबह अंदर से बंद था। कार्यालय में तैनात कर्मचारी ने बाउंड्री फांदकर अंदर गए तो परिसर में चपरासी का शव फंदे से लटका देखा। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पहड़िया स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय में तैनात चपरासी हूबलाल सोनकर (45 वर्ष) ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार देर रात हुई इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब शुक्रवार को आफिस पहुंचे। चपरासी ने इस तरह की वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसका सही कारण अभी नहीं पता चल सका है।

विज्ञापन


अर्दली बाजार उल्फत बीबी का हाता थाना कैंट निवासी हूबलाल सोनकर परिवहन आयुक्त कार्यालय में तैनात था। उसके रात में फांसी लगाने की सूचना किसी को भी नहीं मिल सकी। हर रोज की तरह जब शुक्रवार को चंद्रगुप्त नगर कॉलोनी पहड़िया अकथा मार्ग स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय में कर्मचारी पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर डर गए।

कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत कर्मचारी के परिवार में पत्नी, तीन बेटे व एक बेटी हैं। उधर, घटना की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

बजरडीहा में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा इलाके में खाली पड़े प्लॉट में 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शिनाख्त बिक्की बिंद  निवासी जक्खा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पिता पूजन बिंद पहुचे। उन्होंने बताया कि विक्की नशे का आदि हो गया था। वह अक्सर घर से गायब रहता था। शादी नहीं हुई थी। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि कोई लिखित तहरीर नहीं दी। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें