फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा:  मां के साथ नहाने गए मासूम की ट्यूबवेल के साइफन में फंसने से मौत, परिजनों में कोहराम

Thu, 24 Feb 2022 12:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नहलाने के बाद मां ने बच्चे को घर जाने के लिए छोड़ दिया। इसी बीच सुकूड़ू घर न जाकर ट्यूबवेल की नाली में गिर गया और जाकर साइफन में फंस गया।
 
विज्ञापन
वाराणसी के सोनबरसा गांव में ट्यूबवेल के साइफन में फंसने से 4 साल के मासूम सुकूड़ू की मौत हो गई। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के एक गांव स्थित ट्यूबवेल पर बुधवार दोपहर नहाने के दौरान चार साल के मासूम बालक की नाली के साइफन में फंसने से मौत हो गई। परिजनों ने मृत बालक का दाह संस्कार कर दिया। हादसे के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


जंसा थाना अंतर्गत सोनबरसा गांव निवासी प्रमोद राजभर की पत्नी शीला देवी अपने चार वर्षीय पुत्र सुकूड़ू राजभर को घर के पास स्थित ट्यूबवेल पर नहलाने ले गई थी। नहलाने के बाद उसे घर जाने के लिए छोड़ दिया। इसी बीच सुकूड़ू घर न जाकर ट्यूबवेल की नाली में गिर गया और जाकर साइफन में फंस गया।

जब तक आसपास के लोगों की नजर पड़ी तब तक देर हो चुकी थी और तुरंत उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई में काम करने गए पिता प्रमोद राजभर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मां शीला देवी बेटे का शव देखते ही अचेत हो गई। दो भाइयों में सुकूड़ू सबसे छोटा था। मासूम की मौत से गांव में भी लोग गमगीन रहे और आसपास के लोगों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें