वह गुलाब बाग स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अशोक चौरसिया ने किया। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।