फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वसूली मामले में टीम ने स्कूल पहुंचकर जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में निजी स्कूलों द्वारा खेल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, विज्ञान के नाम पर अधिक शुल्क वसूलने को लेकर अभिभावकों ने बीएसए से शिकायत की थी। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव की अध्यक्षता में बनाई गई तीन सदस्यीय जांच कमेटी कैंटोमेंट स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल पहुंची। टीम ने तीन साल के फीस स्ट्रचर की जांच की। जांच के बाद अधिकारी स्कू ल के तमाम दस्तावेज व प्रमाण पत्रों के साथ बीएसए कार्यालय आ गए। इनकी जांच के बाद अनियमितता मिलने पर स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। उधर, आर्यन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अभिभावकों ने भी शिकायत की है। बीएसए राकेश सिंह ने स्कूल को स्पष्टीकरण देने का समय दिया है। ऐसा नहीं करने पर जांच टीम बनाकर शुल्क मामले की जांच हो सकती है।
विज्ञापन

स्कूल में ज्यादा फीस वसूलने को लेकर अभिभावकों की शिकायत पर जांच टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। साक्ष्यों के सत्यापन के बाद अगर अनियमितता पाई गई तो एफआईआर होगी।
विज्ञापन

- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें