मामले में मृतक पान विक्रेता के छोटे भाई प्रदीप पटेल की तहरीर पर कैंट थाने में इनामी बदमाश झुन्ना पंडित, रवि पटेल समेत छह अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित पर बाद में पुलिस ने एक लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था।
12 अक्तूबर 2019 को पंजाब पुलिस ने रोपड़ में झुन्ना को गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसके माता पिता को भी जेल भेजा गया था व उसकी लाखों की सम्पत्ति को भी पुलिस ने जब्त किया था। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी झुन्ना पंडित, रवि पटेल समेत कई अब भी जेल में है।