फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMS BHU को मिले 27 जूनियर रेजिडेंट: अस्पताल में 17, ट्रामा सेंटर में 10 की तैनाती, मरीजों को होगी सहूलियत

Mon, 09 Sep 2024 10:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईएमएस बीएचयू को 27 जूनियर रेजिडेंट मिले हैं। इनमें बीएचयू अस्पताल में 17 और ट्रॉमा सेंटर में 10 की तैनाती होगी। नए रेजिडेंट मिलने से अस्पताल में मरीजों को इलाज और जांच में सहूलियत होगी।  
विज्ञापन
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू को 27 नए जूनियर रेजिडेंट मिले हैं। पिछले दिनों पूरी हुई चयन प्रक्रिया के बाद 17 लोगों को सर सुंदरलाल अस्पताल और 10 की तैनाती ट्रॉमा सेंटर में की गई है। एक साथ बड़ी संख्या में रेजिडेंट के आने से पहले की तुलना में मरीजों के जांच, इलाज में सहूलियत होगी।

विज्ञापन


आईएमएस में जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें जूनियर रेजिडेंट के लिए 27 जुलाई को विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साक्षात्कार किया गया। इसके बाद अब चार सितंबर को इसका परिणाम जारी किया गया है। इसमें 17 जूनियर रेजिडेंट को सरसुंदरलाल अस्पताल में तैनात किया गया है। इसमें महिला रेजिडेंट भी शामिल हैं।

ट्रॉमा सेंटर में भी तीन महिला रेजिडेंट समेत कुल 10 लोगों की तैनाती की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि चयनित सभी 27 रेजिडेंट को अप्वाइंटमेंट लेटर भी भेजा गया है। सभी को 30 सितंबर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संस्थान में आकर रिपोर्टिंग करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें