इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) वाराणसी शाखा की ओर से गोद लिए गए टीबी ग्रसित बच्चों के घर पहुंचकर उनकी सेहत का जायजा लिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बच्चों में पोषण पोटली का भी वितरण किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह, सचिव डॉ. आरएन सिंह के निर्देशन में इस दौरान 40 बच्चों में पोटली बांटकर उनके परिजनों से बच्चों की सेहत की जानकारी ली गई।
आईएमए की ओर से सोनिया सिगरा, लल्लापुरा समेत अन्य जगहों के टीबी की बीमारी से ग्रसित करीब 40 बच्चों को गोंद लिया गया है। सचिव डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि कि समय-समय इन बच्चों की सेहत की मॉनिटरिंग के साथ ही इनमें पोषण पोटली का वितरण कराया जाता है।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करने की अपील
शनिवार को सोनिया सिगरा और आसपास के इलाके में गोद लिए बच्चों के घर पहुंचकर उनके परिजनों के सामने उन्हें पोषण पोटली दी गई। साथ ही परिजनों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत जानकारी देने की अपील की गई।