फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे से मुक्ति: संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के छात्रावासों से 200 छात्रों को बाहर निकाला गया, नए सिरे से होगा आवंटन

Mon, 27 Sep 2021 12:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस बल की मौजूदगी में संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवीन और अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में दो साल से अवैध रूप से रह रहे 200 छात्रों को बाहर निकालकर छात्रावासों को सील किया गया। 
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रावासों खाली कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रावासों में अवैध रूप से रह रहे छात्रों को निकालने का अभियान चला। रविवार को संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रावासों के कमरे खाली कराए। पुलिस बल की मौजूदगी में विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवीन और अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में दो साल से अवैध रूप से रह रहे 200 छात्रों को बाहर निकालकर छात्रावासों को सील किया गया।

विज्ञापन


अब सफाई कराने के बाद दोनों छात्रावासों में नए सिरे से कमरों का आवंटन किया जाएगा।  चीफ प्रॉक्टर प्रो. शैलेश कुमार मिश्र व मुख्य प्रतिपालक प्रो. शंभूनाथ शुक्ल के नेतृत्व में पहुंची टीम को हल्का विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को देखते हुए छात्र जल्द ही शांत हो गए। एक घंटे के भीतर सभी छात्रों ने नवीन व अंतरराष्ट्रीय छात्रावास खाली कर दिया।
पढ़ेंः बनारस में दोहरा हत्याकांडः रोटी के एक टुकड़े ने ली दो की जान, सुहाग की रक्षा में पत्नी की मौत
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी कई बार नोटिस
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से विश्वविद्यालय में छात्रावास आवंटित नहीं किया गया था। इसके बावजूद छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर अवैध रूप से छात्रावास में रह रहे थे। छात्रावास खाली करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन कई बार नोटिस दिया था। अंतिम बार 25 सितंबर तक छात्रावास खाली करने की नोटिस दिया गया था। गौरतलब है कि संपूर्णानंद विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षाएं संपन्न हो गईं हैं। वहीं बीएचयू में  प्रवेश परीक्षाएं होनी वाली हैं। 

विज्ञापन

बीएचयू एलबीएस हॉस्टल में 130 कमरों के ताले तोड़े गए

बीएचयू के लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल (एलबीएस) के कुल 304 कमरों में से 130 का ताला तोड़ा गया है। यह वो कमरे थे, जिसमें अवैध रूप से छात्र रहते थे।  विश्वविद्यालय में एक सितंबर से चल रही कक्षाओं के साथ ही अंतिम वर्ष के छात्रों को हॉस्टल भी आवंटित किया जा रहा है। इसमें बिड़ला, एलबीएस के कुछ कमरे आवंटित नहीं हो पा रहे थे। जल्द ही अन्य हॉस्टल जहां अवैध रूप से छात्र रह रहे हैं, वहां भी अभियान चलाकर ताला तोड़वाया जाएगा। ताकि सही छात्रों को छात्रावास आवंटित हो सके।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें