फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नदसेर क्षेत्र का सार्वजनिक कुंआ पाटकर किया गया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नदसेर में सार्वजनिक कुआं पाटकर किया अवैध निर्माण
विज्ञापन

संभव की जनसुनवाई में आईं 18 शिकायतें, नगर आयुक्त ने सुनीं समस्याएं
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नदेसर के शशि राय ने नगर सार्वजनिक कुआं पाटने की शिकायत की। कहा कि अवैध निर्माण भी कराया गया है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। मंगलवार को संभव की जनसुनवाई में नगर आयुक्त आयुक्त अक्षत वर्मा ने इसकी जांच करने की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दी। इस दौरान कुल 18 लोगों ने शिकायत की।
बड़ालालपुर के राजेंद्र कुमार राय ने कहा कि सड़क पर बोरिंग से आवागमन में दिक्कत होती है। इसी प्रकार चितईपुर कंदवा के सिद्धार्थ पांडेय ने सीवर सफाई, महेशपुर के नयन सिंह ने सीवर और सड़क निर्माण, शाहिद जमाल ने पत्रावली गुम होने और नामांतरण, बड़ी गैबी के राजेश आजाद ने सीवर पाइप लाइन बदलने और सड़क निर्माण से जुड़ी शिकायत की।
विज्ञापन

इनके अलावा जैतपुरा की गीता देवी ने किराया जमा कराने, नई बस्ती के राजीव कुमार ने एसीपी का लाभ देने, टनमन लाल सोनी ने गंदगी, कमच्छा के राजकुमार गुप्ता ने भवन का गलत असेसमेंट, जलालीपुरा के राजनारायण मौर्या ने अतिक्रमण से जुड़ी शिकायत की।
विज्ञापन

शिवपुर के राकेश कुमार श्रीवास्तव ने नामांतरण, जगतगंज के शिवम वर्मा ने भुगतान, फुलवरिया की कमलेश ने सीवर की समस्या, नीचीबाग के राहुल भसीन ने गलत तरीके से नमांतरण, छित्तूपुर के गोपाल प्रसाद ने सफाई निरीक्षकों की संपत्ति जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें