फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीडीए ने 7 बीघे की अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त कराई, तीन अवैध निर्माण किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए की ओर से मंगलवार को 7 बीघे की अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त करवाई गई। इसके अलावा तीन अवैध निर्माण सील किए गए। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार नगवा वार्ड के करसड़ा में अज्ञात की ओर से 7 बीघे में अवैध प्लाॅटिंग की जा रही थी। इसे पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त कराया गया। रामनगर वार्ड के डहिया लंका मैदान के पास बृजेश सिंह की ओर से बगैर नक्शा पास कराए निर्माण को सील किया गया। यहीं के पवन कुमार के अवैध निर्माण को सील किया गया। सुल्तानपुर के पंकज पांडेय के बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण को सील किया गया। उधर, दशाश्वमेध वार्ड के रामापुरा प्राचीन कुंआ के पास मोहम्मद जमीर को अवैध निर्माण करने पर नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके अवैध निर्माण कराने पर वीडीए ने सील किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें