फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में कल मनेगा छठा दीक्षांत समारोह, 47 मेधावियों को मिलेंगे 91 मेडल

Fri, 06 Oct 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू का छठा दीक्षांत समारोह सात अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस बार जहां 1256 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी वहीं 47 मेधावियों में 91 मेडल बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होने वाले समारोह में बतौर मुख्य वक्ता अतिथि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय निदेशक किरण कार्निक और समाजसेवी सोमदेव त्यागी शामिल होंगे।
 समारोह के बारे में निदेशक प्रो. राजीव संगल  ने बताया कि 11.30 बजे से शुरू होने वाले समारोह में उपाधियां लेने के लिए करीब 700 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस साल तीन नये मेडल दिए जाएंगे, इसमें बेनको-64 (बनारस इंजी. कॉलेज), श्रीमती इंदिरा त्रिपाठी स्मृति और डायरेक्टर मेडल शामिल हैं। संस्थान में शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वालों को डायरेक्टर मेडल दिया जाएगा। यह पदक गोपाल गर्ग को दिया जाएगा।

निदेशक ने बताया कि समारोह में केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा मृणाली मोदी और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की मनु अग्रवाल को सर्वाधिक आठ-आठ मेडल मिलेंगे।

मृणाली को दो नगद पुरस्कार और मनु अग्रवाल एक रजत पदक भी दिया जाएगा। समारोह का पूर्वाभ्यास शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन के सभागार में किया गया। 
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में 27 से 'स्पर्धा'

आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू की ओर से खेलकूद की गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम स्पर्धा 2017 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 27 से 29 अक्तूबर तक होने वाले इस आयोजन में देश भर से आईआईटी और अन्य कॉलेजों के करीब 10 हजार छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे।

गुरुवार को कैंपस पहुंची इंटनेशनल चेस्ट मास्टर और अर्जुन अवार्डी तान्या सचदेव ने मशाल जलाकर इसकी शुरूआत की।  स्पर्धा आयोजन के नियमों के मुताबिक जिस दिन से मशाल जलाया जाता है, उसी दिन से तैयारियां शुरू हो जाती है।

तान्या सचदेव ने मशाल जलाकर संस्थान के गेम्स एंड स्पोर्टस काउंसिल की संयुक्त सचिव अदिति चौधरी को दिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति से जुड़े लोगों के साथ बातचीत करने के साथ ही छात्रों संग शतरंज भी खेला। उनके साथ उनकी मां अंजु सचदेव भी शामिल रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें