फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट: दो दिन में 190 कंपनियों ने दिए 810 जॉब ऑफर, सबसे अधिक 2.05 करोड़ का पैकेज

Fri, 03 Dec 2021 12:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के देखरेख में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के लिए इस साल कुल 1365 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसके हिसाब से ही साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे दिन तक 750 से अधिक छात्रों का चयन हो चुका है। अब तक की प्रक्रिया में बुधवार को सबसे अधिक 2.05 करोड़ का पैकेज मिला था, जबकि दूसरे दिन के पहले स्लॉट में सबसे अधिक 35 लाख का पैकेज छात्रों को मिला। जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ती जा रही है, छात्रों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


आईआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के देखरेख में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के लिए इस साल कुल 1365 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसके हिसाब से ही साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है। राजपुताना छात्रावास में गुरुवार तक कुल 190 कंपनियों ने 810 ऑफर दिए।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल इस समय तक 142 कंपनियों ने 498 ऑफर दिए थे। इस हिसाब से इस बार अधिक है। बृहस्पतिवार को पहले स्लॉट तक 37 कंपनियों ने 140 ऑफर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकृत कुल छात्रों में आधे से अधिक का चयन

इसमें सबसे अधिक 35 लाख सालाना जबकि सबसे कम 12 लाख का पैकेज छात्रों को मिला। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि प्लेसमेंट की प्रक्रिया में अब तक पंजीकृत कुल छात्रों में आधे से अधिक का चयन हो चुका है।
पढ़ेंः बीएचयू अस्पताल में 27 नवंबर से हड़ताल पर हैं जूनियर डॉक्टर, मरीजों की परेशानी बढ़ी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें