फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: दीक्षांत समारोह में नवाजी गईं 14 मेडल और 17 प्राइज जीतने वाली अनन्या, 1995 विद्यार्थियों को उपाधियां

Thu, 16 Oct 2025 01:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू का 14वां दीक्षांत समारोह अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही शुरू हो गया है। सभी मेधावियों में उत्साह का माहौल है।  
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू का 14वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के स्वतंत्रता भवन के मंच पर बृहस्पतिवार की सुबह आईआईटी बीएचयू का 14वां दीक्षांत समारोह शुरू हुआ। वैदिक मंत्र के स्वर पर दीक्षांत मंडल के सदस्य दर्शक दीर्घा में आए, वहीं सभी अतिथि मंच पर आए। विशिष्ट अतिथि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन मंच पर निदेशक प्रो. अमित पात्रा के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन


इस दौरान केमिकल इंजीनियरिंग सहित सभी ब्रांच की टॉपर अनन्या सिंह को प्रेसिडेंट गोल्ड सहित 14 मेडल और प्राइज से नवाजा गया। प्रस्तुतकर्ता करीब पौने 2 मिनट तक अनन्या के गोल्ड मेडल की गिनती करते रहे। इस दौरान पूरा स्वतंत्रता भवन सभागार रैलियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

62 टेक्नोक्रेट्स को 123 मेडल दिए गए। आईआईटी के इन 62 टॉपर्स में 21 छात्राएं शामिल रहीं। सबसे ज्यादा 14 मेडल और 17 प्राइज जीतने वाली केमिकल इंजीनियरिंग, संस्थान टॉपर और प्रेसिडेंट मेडल विनर अनन्या सिंह को एनी बेसेंट प्राइज के साथ भगवत गीता की प्रति मंच से दी गई। कुल 169100 रुपये के कैश प्राइज दिए गए और 1995 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में गैस सिलिंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बदमाश पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
 
संस्थान में सबसे ज्यादा एक लाख की धनराशि पाने वाले मेटलर्जी ब्रांच के छात्र साहिल छाबड़ा को तीन गोल्ड मेडल मिले। साहिल को यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी केपिता के नाम पर आदित्य अवस्थी इंडोमेंट अवार्ड के तहत एक लाख रुपये दिए गए। वहीं संस्थान में तीन गरीब छात्रों मेटलर्जी ब्रांच के कंबम हरीदेव, शशांक गौड़ और पीयूष रंजन को 10-10 हजार रुपये दिए गए। इन छात्रों के परिवार की आय 5 लाख रुपये से कम होने के चलते इनका चयन किया गया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में टॉप करने और सामाजिक कार्य के लिए आकृति वर्मा को दो गोल्ड मेडल दिए गए।

Trending Videos
विज्ञापन

बीटेक की 1090 उपाधियां मिलीं

बीटेक - 1090
आईडीडी- 363
एमटेक/एमफार्म - 282
पीएचडी - 196
एमएससी - 48
बी.आर्क - 16

इन्हें मिले एक से ज्यादा मेडल
केमिकल इंजीनियरिंग की अनन्या सिंह - 14
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सिद्धार्थ वर्साय - 5
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के नागेंद्र द्वारकानाथ - 4
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कपिल सोनी - 4
मेटलर्जिकल के साहिल छाबड़ा - 3
माइनिंग इंजीनियरिंग के साहिल शर्मा - 3
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के मेहूल साहू - 3
इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री की मुस्कान रावत - 2
सिरेमिक के अभियान कुमार - 2
माइनिंग इंजीनियरिंग के अदिचेरला प्रवीन - 2
एमफॉर्म की दर्शिता जैन - 2
सिविल इंजीनियरिंग के सार्थक आनंद - 2
सिविल इंजीनियरिंग की नंदिनी भीमसरिया - 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें