इन 10 मानकों पर तय हुई रैंकिंग
संस्थान की एकेडमिक प्रतिष्ठा, ग्रेजुएट का आउटकम व रोजगार, रिसर्च आउटकम, छात्र-शिक्षक अनुपात और स्टूडेंट्स प्रोफाइल, प्रोफेसरों की प्रतिष्ठा और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां, वेलबिंग और इंस्टीट्यूशनल विकास, इंपैक्ट और वैल्यू एडिशन, पियर परसेप्शन व पुरा छात्र प्रतिक्रिया और पब्लिक परसेप्शन।
विद्यापीठ से ऊपर सातों पूरी तरह से हैं खेल संस्थान
देश में खेल विश्वविद्यालयों की टॉप-10 रैंकिंग और यूपी में पहला स्थान हासिल करने वाले महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को ओवरऑल इंडेक्स में 85.84 अंक मिला है। आईआईआरएफ की ओर से इसका सर्टिफिकेट भी विश्वविद्यालय को मिल गया है। विद्यापीठ में साल 2025 में खेल क्षेत्र की उपलब्धियों को आधार बनाया गया है।
कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने इसे विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि खेल के प्रति जागरूकता में तेजी आई है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने बताया कि काशी विद्यापीठ के ऊपर के सभी सात संस्थान स्पोर्ट्स संस्थान हैं। इस तरह से तो महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने खेल के क्षेत्र में अपनी योग्यता को देश के उन संस्थानों को भी पीछे छोड़ दिया है, जो संस्थान स्पोर्टस के लिए ही बनाये गये हैं।
विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को मिले 47 पदक
क्रीड़ा परिषद सचिव ने बताया कि वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय के प्रतिभागी खिलाडियों ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, नार्थ ईस्ट जोन, ईस्ट जोन में 8 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक और 25 कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस तरह कुल मिलाकर 47 पदक विश्वविद्यालय को मिले हैं। इस उपलब्धि पर क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, वित्त अधिकारी हरिशंकर मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने खुशी जताई है।