फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीजगन्नाथ मंदिर: 30 करोड़ से होगा निर्माण, न्यास ने कहा- यहां सिर्फ एक ही पुजारी हैं; 151 फीट ऊंचा होगा शिखर

Thu, 04 Jun 2026 06:06 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के अस्सी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के पुनर्विकास के लिए पहले चरण में 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। न्यास के सचिव शैलेष त्रिपाठी ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा और 151 फीट ऊंचा शिखर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में केवल पं. राधेश्याम पांडेय ही अधिकृत पुजारी हैं तथा कुछ लोगों ने परिसर में अवैध कब्जे कर मकान किराये पर उठा दिए हैं।
विज्ञापन
अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर को लेकर प्रेसवार्ता करते सचिव शैलेश त्रिपाठी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के अस्सी घाट स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के पुनर्विकास को लेकर मंदिर न्यास ने स्पष्ट किया है कि पहले चरण में 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। न्यास के अनुसार प्रस्तावित परिसर का विकास पूरी तरह शास्त्रीय नियमों और परंपराओं के अनुरूप किया जाएगा तथा वर्तमान में स्थापित किसी भी विग्रह को नहीं हटाया जाएगा।

विज्ञापन




बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में मंदिर ट्रस्ट के सचिव शैलेष त्रिपाठी ने बताया कि पुनर्विकास योजना के तहत भगवान नृसिंह का 151 फीट ऊंचा शिखर तथा भगवान जगन्नाथ का 140 फीट ऊंचा भव्य शिखर निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की गरिमा और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर से जुड़े कुछ विवादों पर भी प्रतिक्रिया दी। शैलेष त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग स्वयं को चार पीढ़ियों से मंदिर का पुजारी बताकर वेतन की मांग कर रहे हैं, जबकि वर्तमान में मंदिर के प्रधान पुजारी राधेश्याम पांडेय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दावों का कोई आधार नहीं है।

विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में दी पूरी जानकारी

ट्रस्ट सचिव के अनुसार मंदिर परिसर में करीब 25 लोग अवैध रूप से निवास कर रहे थे। इनमें से कई लोगों ने मकान बनाकर उन्हें किराये पर दे रखा है और आर्थिक लाभ के उद्देश्य से परिसर खाली नहीं कर रहे हैं। हालांकि कुछ परिवार वास्तव में जरूरतमंद हैं, जिनकी सहायता के लिए न्यास पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके रहने और भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि न्यास अध्यक्ष ब्रजेश सिंह के संबंध में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने स्वयं लोगों के बीच जाकर सहयोग की अपील की थी। साथ ही कहा कि मंगलवार को कचहरी पहुंचकर विरोध जताने वाले लोगों में कोई भी अधिकृत पुजारी या सेवायत नहीं था। न्यास ने पुनर्विकास कार्य को लेकर सभी अफवाहों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें