फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मायके से पैसे नहीं लाने पर पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, साली से शादी करने का बना रहा दबाव, पांचवें बच्चे का गर्भपात कराने की धमकी दी

Thu, 16 Sep 2021 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिगरा थाने में महिला ने अपनी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वह उसके पांचवें बच्चे का गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है। साथ ही उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी की सिर मुंडवा दिया। आरोप है कि वह पत्नी से मायके से बार-बार पैसे लाने के लिए धमकाता है। साथ ही मारता-पीटता है। पीड़िता ने इस मामले में मंगलवार को आरोपी पति सहित दो के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दहेज प्रथा, प्रताड़ना सहित कई धाराएं लगाई हैं।

विज्ञापन


महिला ने सिगारा थाने में मुकदमा दर्जा कराकर आरोप लगाया कि वह सिगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसकी शादी को सात साल हो गए हैं। वह काफी दिनों से अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। मारने पीटने के साथ ही मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता है।

ये भी पढ़ें- जौनपुर: कई जगह गिरे कच्चे मकान, मलबे में परिवार के पांच लोग दबे, बेटी और माता-पिता की मौत, एक महिला की भी जान गई
विज्ञापन


पति और सास ने मिलकर सिर मुंडवा दिया
आरोप लगाया कि पति और सास ने मिलकर उसका सिर मुंडवा दिया है। साथ ही जान से मारने की धमकी और गालिया देते हैं। महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, पांचवा बच्चा अभी गर्भ में है। जिसका गर्भपात कराने की धमकी देता रहता है।

विज्ञापन

साली से शादी करने का बनाता है दबाव

आरोप है कि पति उसकी बहन यानी साली से शादी करने का दबाव बनाता रहता है। पति की पिटाई से वह इतना डर गई है कि अभ वापस मायके नहीं जाना चाहती है। महिला ने आरोपी पति पर कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बलिया में घर से खेलने निकले बच्चों का गड्ढे में उतराया मिला शव, दोनों घर की इकलौती संतान थे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें