महिला की जमीन को धोखे से पट्टा करा लेने मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। बसनी की रहने वाली उर्मिला देवी का आरोप है कि गांव के अशोक कुमार, थाने रामपुर निवासी विरेन्द्र कुमार यादव और पिंडरा के आनंद कुमार ने धोखाधड़ी की।
पढ़ेंः फर्जी नंबर से डीएम की फोटो लगाकर अधिकारियों को भेजा जा रहा मैसेज
मादक पदार्थ की ब्रिकी करने वालों पर वाराणसी ग्रामीण पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने अभियान चलाकर 175 लीटर अवैध शराब संग छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। चौबेपुर पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने परानापुर स्थित बस्ती में छापा मारकर 105 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। आरोपी गोविंदा करवल को गिरफ़्तार किया। फूलपुर पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को मानी गेट से गिरफ्तार किया।
आरोपियों में राजकुमार बिंद, त्रिभुवन चौहान और मनोज कुमार सभी फूलपुर के निवासी है। सिंधोरा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के संग चंदवक जौनपुर निवासी वीरू प्रजापति को गिरफ्तार किया। राजातालाब पुलिस ने 22 शीशी अवैध शराब के संग आरोपी चांद मुहम्मद उर्फ राजा को चंदापुर गेट के पास से गिरफ्तार किया। उधर, रोहनिया पुलिस ने देल्हना चौराहा के पास से एक किलो गांजा के साथ राजा मोहम्मद को गिरफ्तार किया।