बीएचयू में दिव्यांग छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी साल फरवरी में कुलपति आवास में तोड़फोड़ करने वालों के साथ ही हॉस्टलों में छात्रों पर लाठियां बरसाईं गई थी। जिसमें कुछ दिव्यांग छात्र भी घायल हो गए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडवोकेट डॉ. गजेंद्र यादव की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने ये शिकायत दर्ज कर लिया है।
इसी साल 17 फरवरी को बीएचयू स्थित डालमिया हॉस्टल के पास एक कार से साईकिल सवार का एक्सीडेंट हो गया था। इसमें साइकिल सवार की मौत हो गई थी। इसके बाद नाराज छात्र कैंपस में जुटकर आरोपी कार ड्राइवर को पकड़कर कार्यवाही की मांग करने लगे।