सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि हृदयाघात की समस्या लेकर आने वाले मरीजों को सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर ईसीजी जांच की सुविधा के लिए थंब्रोलाइसिस भी की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। शहर से लेकर गांव तक सभी सीएचसी पर बहुत जल्द ही ईसीजी की सुविधा का लाभ मरीजों को मिलेगा।
बीमारी बढ़ने की मुख्य वजह
- असंतुलित खानपान
- मोटापा, व्यायाम न करना।
- तनाव और अनिद्रा
- शराब के साथ सिगरेट का सेवन