होली पर रोडवेज चालकों और परिचालकों को विशेष इंसेंटिव भी दिया जाएगा। लगातार 9 दिन तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 400 रुपये प्रति दिवस की दर से एकमुश्त 3600 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस अवधि में औसतन 300 किलोमीटर प्रतिदिन संचालन करना अनिवार्य होगा। यदि कर्मचारी पूरे 10 दिन तक नियमानुसार बस का संचालन करता है, तो उसे प्रतिदिन 450 रुपये की दर से 4500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।