सारनाथ में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका पहुंचते ही बच्चों को खिलौने देने हैं। मुझे लगता है कि बच्चे खुश हो जाएंगे। कुछ देर बाद वह छावनी स्थित साड़ी की दुकान पर जा पहुंचीं। यहां बनारसी ब्रोकेड हिलेरी को काफी पसंद आया। परिजनों और अपनी दोस्तों के लिए उन्होंने बनारसी दुपट्टे खरीदे। यहां हथकरघे पर रेशम की बुनाई देखी और फोटो भी खिंचवाई। कुछ देर तक वह बनारसी उत्पाद और उसके तैयार होने की बारीकियों को म्यूजियम के निदेशक जयशंकर मेहता से समझा और जाना।