फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खड़ी ट्रेलर में पीछे से टकराई तेज रफ्तार मिनी ट्रक खलासी की मौत, चालक की हालत गंभीर

Tue, 13 May 2025 10:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

जंसा क्षेत्र के हरिदासपुर गांव में खड़ी ट्रेलर में तेज रफ्तार मिनी ट्रक पीछे से टकरा गई। घटना में खलासी की मौत हो गई और चालक बुरी तरह घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद राहत कार्य को आगे बढ़ाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जंसा  क्षेत्र के हरिदासपुर गांव समीप मंगलवार दोपहर बाद खड़ी ट्रेलर में तेज रफ्तार नियंत्रित मिनी ट्रक जा कराई घटना में मिनी ट्रक के खलासी की  मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि ट्रक चालक नदीम अंसारी उम्र 40 वर्ष पुत्र इरशाद नवी निवासी उधम सिंह नगर उत्तराखंड से पेपर बनाने गत्ता लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा था वह जंसा के हरिदासपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि उसके मिनी ट्रक का आगे का चक्का फट गया।

जिससे तेज रफ्तार  अनियंत्रित  ट्रक सामने  खड़ी  ट्रेलर से जा टकराई तेज आवाज सुनकर आसपास की ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जंसा पुलिस को दी । आनन फानन में पुलिस गंभीर अवस्था में घायल चालक को राजकीय अस्पताल भेजवाया जहां उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही पीलीभीत निवासी नाम अज्ञात खलासी की मौके पर मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें