फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हाईकोर्ट ने दिया किराया जमा कर 10 दिन में दुकानें खोलने का आदेश, नगर निगम ने किया था सील

Fri, 09 May 2025 12:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के बेनिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में नगर निगम द्वारा दुकानें सील करने के मामले को लेकर दुकानदार हाईकोर्ट पहुंचे। जहां कोर्ट ने किराया जमा कर 10 दिन में दुकानें खोलने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
high court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम की ओर से सील की गई दुकानों के बाद बेनिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दुकानदार हाईकोर्ट की शरण में गए। हाईकोर्ट ने तत्काल किराया जमा करा कर 10 दिन के अंदर दुकानों को खोलने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


याचिकाकर्ता खालिद नसीर व छह अन्य के अनुसार निगम ने अप्रैल 2024 से सभी दुकानों और मार्केट का किराया बढ़ाया था। अचानक से दस गुना किराया होने से दुकानदार परेशान हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi : सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैराकी का अभ्यास करना होगा महंगा, हर महीने देने होंगे इतने रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


किराया वृद्धि को लेकर नगर निगम से पत्राचार किया गया। बावजूद इसके किराया जमा करने का नोटिस दुकानों पर चिपकाया गया। अचानक 21 अप्रैल को दुकानों को सील कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें; Pahalgam Attack: जम्मू जाने वाली ट्रेनों में घटे यात्री, तीन दिन बाद मिल रही कंफर्म सीट; जानें- क्या है अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें