फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: अप्रैल में सताएंगे लू के थपेड़े, इस बार पूर्वांचल में समय से पहले दस्तक देगा मानसून

Sat, 26 Mar 2022 09:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में तेज धूप से बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी का दौर आएगा। मौसम विभाग की मानें तो पूरा पूर्वांचल भीषण लू की चपेट में रहेगा और तापमान सात से आठ डिग्री और बढ़ने की संभावनाएं हैं। समय से पहले लू के थपेड़े शुरू होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि मानसून तय समय से पहले ही दस्तक देगा। इसके पूर्व अप्रैल और मई में गर्मी अपना प्रचंड स्वरूप दिखाएगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह बनारस का औसत तापमान 22 डिग्री रहा। मगर, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती रही। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

इस हफ्ते के अंत तक 40 पार पहुंचेगा पारा

आर्द्रता अधिकतम 43 फीसदी और न्यूनतम 29 फीसदी रही। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों व तस्वीरों के अनुसार आसमान साफ है।  मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस दौरान गर्म हवाओं का अंदेश रहेगा और वातावरण में नमी का अभाव होगा।

विज्ञापन

इसके कारण बादलों की सक्रियता होने के बाद भी बरसात की संभावना काफी कम है। पूरे सप्ताह चटख धूप का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जाहिर किया है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि अब इस सप्ताह के आखिर तक दोबारा तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें