बाद में इनको स्थायी किया जाना था। लेकिन अब सरकार ने इनका वेतन काटकर 11000 कर दिया। कोविड 19 के लिए भी इनकी सेवाएं ली जा रही हैं और तीन महीने से वेतन भुगतान भी नहीं मिल रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने समाधान के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी है।
नेता प्रतिपक्ष ने बावनी के नेता से फोन पर की बात
समाजवादी पार्टी के विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविद चौधरी व वाराणसी महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बुनकर बिरादराना तंजीम बावनी पंचायत के अध्यक्ष हाजी मुख्तार अहमद महतो से फोन पर बात की। विद्युत प्रतिपूर्ति फ्लैट रेट के मुद्दे को लेकर विश्वास दिलाया कि अपने संकल्प को पूरा करते हुए संघर्ष जारी रहेगा।