फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Camp: पांडेयपुर में स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने लिया परामर्श, कराई निशुल्क जांच

Mon, 11 Dec 2023 01:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शिविर में आने वालों में जांच के बाद कुछ लोगों में रक्तचाप बढ़ा मिला तो कुछ को सांस लेने में परेशानी रही। डॉ. हेमंत मौर्या ने पैरामेडिकल स्टाफ की सहायता से लोगों की जांच कर उन्हें जरूरी सुझाव दिए। पांडेयपुर के रामाधार कॉलोनी में सुबह 9 बजे से शुरू होकर शिविर करीब तीन बजे तक चला। इस दौरान पांडेयपुर, भोजुबीर, अर्दली बाजार, सिकरौल आदि जगहों से लोग जांच कराने पहुंचे। 
विज्ञापन
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और माधवबाग मल्टी डिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक की ओर से रविवार को पांडेयपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां लोगों ने कुछ जांच निशुल्क करवाई तो कुछ जांचों पर उन्हें छूट का लाभ भी मिला।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने दिए जरूरी सुझाव

डॉ हेमंत मौर्या - फोटो : संवाद
शिविर में आने वालों में जांच के बाद कुछ लोगों में रक्तचाप बढ़ा मिला तो कुछ को सांस लेने में परेशानी रही। डॉ. हेमंत मौर्या ने पैरामेडिकल स्टाफ की सहायता से लोगों की जांच कर उन्हें जरूरी सुझाव दिए। पांडेयपुर के रामाधार कॉलोनी में सुबह 9 बजे से शुरू होकर शिविर करीब तीन बजे तक चला। इस दौरान पांडेयपुर, भोजुबीर, अर्दली बाजार, सिकरौल आदि जगहों से लोग जांच कराने पहुंचे। 
 
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर - फोटो : संवाद
शिविर में ईसीजी, बॉडी मास इंडेक्स, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, एसपीओ-2, ऊंचाई-वजन की जांच निशुल्क की गई। इसके अलावा एचबीए 1 सी, टोटल कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, ट्राइग्लिसराइड्स, सीरम क्रियेटिनिन, एलडीएल, बीयुएन, एसजीओटी, वीएलडीएल, एसजीपीटी, टीएसएच आदि जांच पर छूट का लाभ भी लोगों ने उठाया। 
 
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य शिविर - फोटो : संवाद
डॉ. हेमंत ने बताया कि माधवबाग की ओर से पिछले 17 वर्षों से आहार, विहार, विचार, व्यायाम, औषधि और पंचकर्म की पंचसूत्र का पालन कर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापे और हृदय रोग के बारे में जागरूकता के साथ ही इलाज किया जा रहा है। 350 क्लीनिक व दो अस्पतालों के साथ दस से ज्यादा राज्यों में इसका हेल्थ नेटवर्क है। यहां दस लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें