फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आरोपी क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर से पूछताछ, दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज

Sat, 11 Jan 2020 10:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के निलंबित इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराने वाली छात्रा का कलमबंद बयान शुक्रवार को दर्ज किया गया। आरोपी अमित कुमार पुलिस की निगरानी में है और उससे वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इंस्पेक्टर और छात्रा का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मेरठ के मूल निवासी क्राइम ब्रांच के निलंबित इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ महिला थाने में बीते बुधवार की रात दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। मथुरा जिले की मूल निवासी और हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली पीड़िता छात्रा के अनुसार उसे शादी का झांसा देकर बीते साल कैंट स्टेशन के सामने स्थित होटल में मिल्कशेक में नशीला पदार्थ पिलाकर इंस्पेक्टर ने दुष्कर्म किया।

इसके बाद इंस्पेक्टर ने जबरन गर्भपात कराया। अब इंस्पेक्टर अमित उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर होने वाले पति और रिश्तेदारों को भी धमकाता है। इंस्पेक्टर अमित की करतूतों और धमकियों से आजिज आकर वह एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी इंस्पेक्टर की पत्नी ने भी लगाए गंभीर आरोप
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर अमित कुमार की पत्नी शुक्रवार को पत्रकारों के सामने अपने पति पर आरोपों की झड़ी लगा दीं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2006 में हुई थी, तभी से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। दो साल से ज्यादा समय से दोनों अलग रह रहे हैं। 2012 में अमित मिर्जामुराद थाने का थानेदार था तो पशु तस्करी सहित अन्य अवैध धंधों से लाखों रुपये कमाया। 2014 में अमित ने उन्हें अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी थी।

इस प्रकरण में वह जेल गया और फिर सुधरने की बात करने लगा तो अपने दोनों बच्चों का चेहरा देखकर वह मुकदमा वापस ले ली थीं। जेल से छूटने के बाद अमित फिर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई मुकदमे दर्ज होने के बाद भी अमित ने अपना प्रमोशन करा लिया। अमित की करतूतों की कई बार शिकायतें की गई लेकिन कभी कार्रवाई नहीं हुई। दुष्कर्म पीड़िता छात्रा मेरठ में उनसे मिली और मदद की गुहार लगाई तो वह उसका साथ देने के लिए बनारस आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें