ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर आज सुनवाई होगी। आज वाराणसी की दो अलग-अलग कोर्ट में दो मुकदमों की सुनवाई होगी। पहला केस, ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर होनी है वहीं दूसरी सुनवाई ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की पूजा-पाठ की मांग के अधिकार से संबंधित है। शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की सुनवाई जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट में होगी। वहीं, दूसरे केस की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में होगी।
ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान सामने आए शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में मंगलवार को मुस्लिम पक्ष प्रतिउत्तर दाखिल करेगा। मुस्लिम पक्ष का प्रतिउत्तर सुनने के बाद अदालत अपना आदेश सुना सकती है। मंगलवार को अदालत सबसे पहले मुस्लिम पक्ष को सुनेगी।