फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एएसआई सर्वे के आदेश को लेकर पुलिस अलर्ट, ज्ञानवापी परिसर में विशेष सतर्कता, सोशल मीडिया पर भी नजर

Wed, 26 Jul 2023 04:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे के लिए आने वाले आदेश को लेकर एहतियातन पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में पांच घंटे चले एएसआई सर्वे को रोक दिया गया था। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात कमांडों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से में एएसआई से सर्वे का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के विचाराधीन है, फिर भी कमिश्नरेट की पुलिस हाईअलर्ट पर है। जिले के माहौल को बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


जिले के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस और पीएसी की पैदल गश्त जारी है। पुलिस की ओर से अपील भी की जा रही है। कहा जा रहा है कि अफवाहों के चक्कर में न पड़ें। कोई अफवाह फैलाए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थानेदारों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट ने बीते 21 जुलाई को सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी के आवेदन पर ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से के सर्वे का एएसआई को आदेश दिया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने में मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी पर आदेश सुरक्षित, जानिए- क्या हुआ?।

Trending Videos
विज्ञापन

24 जुलाई को एएसआई की टीम लगभग साढ़े पांच घंटे तक ज्ञानवापी में माप-जोख और साइट निरीक्षण का काम की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट और फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से बृहस्पतिवार तक सर्वे के काम पर रोक लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें