फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA विजय मिश्र: सरकारी जमीन से हुए बेदखल, कब्जा करने पर लगा 5.7 लाख का जुर्माना

Mon, 24 Aug 2020 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। तहसीलदार देवेंद्र यादव की अदालत ने नवधन में स्थित सरकारी भूमि से बेदखल कर दिया है। साथ ही विधायक पर 5.7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन की टीम किसी भी समय सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ढहा सकती है। हालांकि इस आदेश को विधायक के अधिवक्ता ने उच्च अदालत में चुनौती दी है। आरोप लगाया है कि विधायक को बगैर सुने ही तहसीलदार ने आदेश पारित कर दिया है।


भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि विधायक विजय मिश्र और उनके परिवार के लोगों ने नवधन में सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव में कानून भी भूल जा रहे अधिकारी
विधायक विजय मिश्र की पुत्री एवं अधिक्ता रीमा पांडेय का कहना है कि शासन-सत्ता के दबाव में अधिकारी कानून को भूल जा रहे हैं। मेरे पिता ने भगवान परशुराम की विशालकाय प्रतिमा स्थापित कराने के लिए नवधन में ही अपनी निजी भूमि संस्था को दान की है। ऐसे में सरकारी भूमि पर कब्जा करने का सवाल ही नहीं उठता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें