फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ही उपयोगी हैं: काशी में विज्ञानदेव महाराज बोले, भारत विश्व गुरु था, आगे भी रहेगा

Tue, 19 Dec 2023 12:58 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज ने कहा उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं, जो उत्तर प्रदेश को हर दृष्टि से विकसित करने के लिए निरंतर संकल्प-सेवारत हैं। योगी ही उपयोगी हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम-सीएम व संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज ने कहा कि यह क्षण ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों स्वर्वेद महामंदिर के प्रथम चरण का लोकार्पण हुआ। साथ ही द्वितीय चरण के कार्यों की शुरूआत हुई। उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं, जो उत्तर प्रदेश को हर दृष्टि से विकसित करने के लिए निरंतर संकल्प-सेवारत हैं। योगी ही उपयोगी हैं।

विज्ञापन


विहंगम योग के मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत प्रवर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके अंदर इच्छा और संकल्प की अद्भुत शक्ति है। पीएम भारत मां के ही सपूत हैं, राष्ट्र-सेवा में न्योछावर हैं। समर्पित हैं। 

सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज ने कहा, आज विहंगम योग के 100वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस शताब्दी समारंभ महोत्सव के मंच पर विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत अभिनंदन करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें