फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वाराणसी पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, संकट मोचन मंदिर में किया दर्शन पूजन

Tue, 19 Dec 2023 12:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आज संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी का दर्शन पूजन करके परम शांति की प्राप्ति हुई और मंदिर में चल रहे नवा पाठ में मानस के दोहों और चौपाइयों को सुनकर मन आनंदित हो गया।
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर मंगलवार की सुबह संकट मोचन मंदिर पहुंचे और विधि विधान से हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ में भी शामिल हुए और पाठ कर रहे व्यास एवं ब्राह्मणों का पूजन अर्चन किया।  इस अवसर पर कहा कि आज संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी का दर्शन पूजन करके परम शांति की प्राप्ति हुई और मंदिर में चल रहे नवा पाठ में मानस के दोहों और चौपाइयों को सुनकर मन आनंदित हो गया। नवाह पाठ के तीसरे दिन मंगलवार को बालकांड के दोहे एवं चौपाई का ब्राह्मणों ने स्वर पाठ किया। प्रातः काल नवाह पाठ के यजमान प्रेमचंद मेहरा ने श्रीरामचरितमानस पोथी, व्यास एवं  ब्राह्मणों का पूजन कर पाठ का शुभारंभ किया। पाठ के अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें