फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: छात्राओं का वीडियो बनाने वाले गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर को मिली जमानत, लाइसेंस रद्द होगा

Sun, 09 Oct 2022 09:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी  कैंट स्टेशन के सामने परेड कोठी स्थित जेपी गेस्ट हाउस में ठहरीं छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाने का मामला सुर्खियों में है। जेपी गेस्ट हाउस के मालिक और  मैनेजर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने दोनों की जमानत मंजूर कर ली। 
विज्ञापन
जेपी गेस्ट हाउस का संचालक और मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के परेठकोठी स्थित जेपी गेस्ट हाउस के मालिक प्रदीप यादव और मैनेजर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने दोनों की जमानत मंजूर कर ली। गेस्ट हाउस में ठहरीं पश्चिम बंगाल की एनजीओ की छात्राओं के कपड़े बदलने के मामले में सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि के बाद पर्यटन विभाग भी अब जागा है।

विज्ञापन


गेस्ट हाउस के लाइसेंस को रद्द करने की तैयारी में है। सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पर्यटन विभाग को पत्र लिखा गया है। बिहार के रोहतास राजपुर निवासी राजेश कुमार और परेडकोठी का रहने वाला प्रदीप यादव है।

गेस्ट हाउस और लॉज में सुरक्षा मानक ध्वस्त
वाराणसी शहर में अधिकतर होटल और गेस्ट हाउस बिना मानक के चल रहे हैं। सिगरा थाना अंतर्गत परेडकोठी, विजया नगरम मार्केट और इंग्लिशिया लाइन में संचालित गेस्ट हाउस में पर्यटकों के निजता का हनन हो रहा है। पेइंग गेस्ट हाउस का लाइसेंस लेकर गेस्ट हाउस का संचालन हो रहा है।  
विज्ञापन

 

इसी गेस्ट हाउस का है मामला - फोटो : अमर उजाला
बगैर पंजीकृत होटल और गेस्ट हाउस के संचालन की रिपोर्ट भी एलआईयू ने पर्यटन विभाग को दी है। सालभर पूर्व एसीएम थर्ड के आदेश पर होटलों और गेस्ट हाउसों को खंगाला गया था तो 50 होटल और गेस्ट हाउस बगैर लाइसेंस के संचालित मिले थे। इसमें से 25 गेस्ट हाउस पर तालाबंदी भी पर्यटन विभाग ने की थी। 

पर्यटन विभाग और पुलिस की चुप्पी से गेस्ट हाउस में अनैतिक कृत्य
वहीं, जिन होटलों और गेस्ट हाउस को लाइसेंस प्राप्त है, उनमें भी सुरक्षा मानक के इंतजाम नाकाफी है। सीसीटीवी कैमरे, आगंतुक रजिस्टर, ठहरने वालों के आईडी प्रूफ और सत्यापित कर्मचारियों के मानक का ध्यान नहीं रखा जाता है। अधिकतर होटल और गेस्ट हाउस में आग से बचाव के इंतजाम भी ध्वस्त हैं।

यह सिर्फ सिगरा क्षेत्र का ही हाल नहीं है, बल्कि रिंग रोड, लंका, भेलूपुर और सारनाथ के होटलों और गेस्ट हाउस का भी यही हाल है। पर्यटन विभाग और पुलिस की चुप्पी से कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेडकोठी के अधिकतर गेस्ट हाउस में अनैतिक कृत्य हो रहे हैं। यहां करीब 30 से 35 गेस्ट हाउस बगैर लाइसेंस के चल रहे हैं।  

होटल और गेस्ट हाउस को खंगाला 
दूसरे दिन भी सिगरा पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस की जांच की। परेडकोठी, विजयानगरम, इंग्लिशिया लाइन में अधिकतर गेस्ट हाउस संचालक ने फिलहाल कमरे की बुकिंग बंद कर दी है। सिगरा पुलिस की ओर से सभी गेस्ट हाउस को रात में और सुबह खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और आगंतुक रजिस्टर, आईडी की पड़ताल की गई। सिगरा पुलिस के अनुसार पर्यटन विभाग से वैध गेस्ट हाउस और लॉज की सूची मांगी गई है।
पढ़ें:  सीसीटीवी कैमरे में छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो कैद, गेस्ट हाउस मालिक-मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

उधर, सिगरा थाना अंतर्गत परेडकोठी, इंग्लिशिया लाइन में इस समय गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट हाउस, लॉज में अनैतिक धंधा चलने का आरोप है। गेस्ट हाउस में पहले भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे आरोप लगते रहे हैं। आसपास इलाके में रहने वालों के अनुसार स्थिति यह है कि माहौल इतना खराब हो गया है कि लोग अपना मकान किराये पर देकर दूसरे क्षेत्रों में रहने को विवश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें