फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब छुट्टी के लिए नहीं काटना होगा अफसरों का चक्कर

Mon, 13 Nov 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मिर्जापुर में पुलिसकर्मियों को ऐप का प्रशिक्षण दिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें अब छुट्टी के लिए हाथ में आवेदन पत्र लेकर अफसरों के दफ्तर का चक्कर नहीं काटना होगा। अब पेपरलेस व्यवस्था के तहत ‘स्मार्ट ई पुलिस’ ऐप के जरिए आसानी से छुट्टी ली जा सकेगी।
विज्ञापन


इस ऐप से ही अवकाश की स्वीकृति की जानकारी भी आवेदक को मिल जाएगी। मिर्जापुर इस तरह की व्यवस्था लागू करने वाला करने वाला देश का पहला जिला बन गया है।  

 पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने रविवार को लीव मैनेजमेंट सिस्टम ऐप लांच किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान और अधिकारी ड्यूटी पर रहते हुए छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे कागज, समय और श्रमशक्ति की बचत होगी।

पुलिस कर्मी अपने स्मार्ट फोन पर क्लिक करके छुट्टी के लिए आवेदन करेंगे। संबंधित अधिकारी ऐप के जरिए ही उसकी स्वीकृति दे देंगे। अब तक पुलिस में छुट्टी लेने की प्रक्रिया काफी लंबी होती थी।
विज्ञापन


अवकाश के लिए पुलिस कर्मी और अधिकारी को लिखित आवेदन अफसर के दफ्तर में जमा करना होता था और उसकी लिखित स्वीकृति मिलने के बाद ही वह अवकाश पर जा सकता था। 
 
विज्ञापन

जनवरी में समीक्षा के बाद होगा प्रदेश भर में लागू

‘स्मार्ट ई पुलिस’ ऐप - फोटो : अमर उजाला
पहले की प्रक्रिया में काफी समय लगता था। पर अब छुट्टी के लिए इतनी कवायद नहीं करनी होगी।  मिर्जापुर देश का पहला जिला है, जिसने ऐसा कोई ऐप तैयार किया है। अभी इसे प्रयोग के रूप में मिर्जापुर में लागू किया गया है।

जनवरी में इसकी समीक्षा की जाएगी और उसके बाद प्रदेश स्तर पर लागू किया जाएगा। ऐप में सहकर्मी के कामकाज की सराहना, उनके काम पर टिप्पणी, अपने उल्लेखनीय काम और भविष्य में लगने वाली ड्यूटी के बारे में विवरण देने की व्यवस्था है।

स्मार्ट ई टच कंपनी के सहयोग से ऐप को तैयार किया गया है। कंपनी इंजीनियर निशांत पांडेय ने रविवार को पुलिसकर्मियों ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें