सुसाइड नोट में अनुश्री ने लिखा कि 'संदीप और उसके परिवार ने मेरे साथ बहुत गलत किया है। मैं संदीप से बहुत प्यार करती थी। संदीप ने मुझे कभी नहीं समझा। उसके परिवार वालों ने सिर्फ दहेज के लिए ये रिश्ता तोड़ दिया। मैं अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहती, मैं अपनी मम्मी के पास जा रही हूं। मेरा रिश्ता जब से टूटा है तब से मैं अवसाद में होने के कारण बीमार रहने लगी। पापा की भी तबीयत बिगड़ गई है।
पापा, दादी और भाई आप तीनों अपना ध्यान रखना। मेरी मौत के लिए मंगेतर संदीप और उसके परिवार वाले जिम्मेदार है।' बता दें कि अनुश्री बेला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थी। अनुश्री की मां की मौत पहले ही हो चुकी थी। परिवार में पिता, दादी और छोटा भाई रहते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।