जिला जेल में शनिवार को पुलिस भले ही सर्च ऑपरेशन कर एक दर्जन से अधिक मोबाइलें बरामद करने का दावा कर रही, लेकिन जेल के भीतर अभी भी तमाम मोबाइलें चल रही हैं। जिसके जरिए शाम को जेल के भीतर हुए बवाल की जानकारी बंदी अपने परिचित नेताओं और समर्थकों को दे रहे थे।
इसी क्रम में एक दल के जिलाध्यक्ष को जेल के भीतर से एक बंदी ने फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही मदद की गुहार लगाई। पार्टी के जिलाध्यक्ष के मुताबिक जेल के भीतर होने वाले तांडव से बंदियों के घर वाले भयभीत हैं। उन लोगों का कहना है कि कुछ उपद्रवियों की वजह से पुलिस अन्य बंदियों को परेशान कर रही है।