कोर्ट में पंचम ने आवेदन देकर कहा कि वर्ष 2017 के रेलवे ट्रैक पर धरना-प्रदर्शन के बलिया जीआरपी के मामले के आरोपी अर्जुन की जमानत वो वापस नेता चाहता है और अभियुक्त को हाजिर करा रहा है। इस वजह से उसे बतौर जमानतदार मुक्त किया जाए। कोर्ट ने पंचम का आवेदन स्वीकार करते हुए अर्जुन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
उधर, अर्जुन के समर्पण की जानकारी मिलते ही एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह सहित अन्य कई थानों की पुलिस दीवानी कचहरी पहुंची। अचानक पुलिस की आवाजाही बढ़ते देख कर मौके पर वकीलों और वादकारियों की भीड़ जुट गई थी। किसी तरह से अर्जुन को लॉकअप में डाला गया और फिर उसे जेल भेजा गया।