फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः बिजली का तार सही करने पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, लगाया जाम

Tue, 08 Jan 2019 10:47 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
घटना के बाद बैठे लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आजमगढ़ में बिजली का तार बनाने के लिए पोल पर चढ़े एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना कि सूचना देने के बाद भी मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक प्रमुख मार्ग जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी गोविंदा (22) पुत्र सतीराम पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था। वह विद्युत उपकेंद्र रानी की सराय में प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर काम करता था। सोमवार की सुबह गोविंदा रानी की सराय के अहियाई गांव में विद्युत पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था।

पोल पर चढ़ने से पहले वह फोन कर उपकेंद्र से लाइट काटने को कहा था। बावजूद इसके सप्लाई चालू कर दी गई और करेंट लगने से गोविंदा की मौत हो गई। घटना के बाद अहियाई के प्रधान राजेश चौहान ने एसडीओ को फोन कर सूचना दी। बावजूद इसके एसडीओ मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीण 8.30 बजे गोविंदा की लाश रखकर कोटिला-मंगरावा मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग करने लगे। यहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो शव लेकर कोटिला बाजार में आ गए। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर लाश रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज

करीब नौ बजे से लगने वाले इस जाम के बीच 11 बजे एसपी रविशंकर छवि उधर से होकर वाराणसी मीटिंग में जा रहे थे, फंस गए। ग्रामीणों ने सोचा एसपी वार्ता करेंगे, लेकिन एसपी भीड़ के बीच से निकल गए। उनके जाते ही ग्रामीण दोबारा शव सड़क पर रख दिया। दोपहर करीब 12 बजे एसओ रानी की ने जाम समाप्त कराया।

बिजली विभाग की तरफ से 20 हजार की सहायता राशि दी गई। शेष रकम सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिलाने का आश्वासन दिया गया। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि जाम खुलवाकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें