गजल गायक पंकज उधास सपरिवार शनिवार शाम मां गंगा की आरती में शामिल हुए। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से गंगा आरती में मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया।
गजल गायक पंकज उधास सपरिवार शनिवार शाम मां गंगा की आरती में शामिल हुए। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से गंगा आरती में मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया। इसके बाद घाट की मढ़ी पर बैठकर आरती देखी। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था। गंगा आरती की भव्यता देखकर पंकज उधास मंत्रमुग्ध नजर आए।
विज्ञापन
कभी वह सेल्फी ले रहे थे तो कभी आरती की तस्वीरें खींच रहे थे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया। घंटे भर तक पंकज उधास ने गंगा तट पर समय बिताया। श्रद्धालुओं को जैसे ही पता चला कि पंकज उधास उनके बीच मौजूद हैं तो सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई।